फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Video of slapping the priest of Chulkana Dham goes viral

Panipat News: चुलकाना धाम के पुजारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Video of slapping the priest of Chulkana Dham goes viral
समालखा। चुलकाना धाम स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर के पुजारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जागरण के दौरान स्टेज पर एक व्यक्ति उसे थप्पड़ मार रहा है। वीडियो फरीदाबाद के पल्ला थाना के अंतर्गत हो रहे श्याम बाबा के कीर्तन के दौरान रविवार 30 मार्च की रात की बताई जा रही है। फरीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति पर चुलकाना के रहने वाले पुजारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। पुजारी को थप्पड़ मारने वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुजारी समाज और धार्मिक संस्थाओं में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


चुलकाना निवासी पुजारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह 30 मार्च को फरीदाबाद के पल्ला थाना के अंतर्गत हो रहे श्याम बाबा के कीर्तन में गए हुए थे। रात करीब दो बजे संध्या तोमर नाम की महिला भजन सुना रही थी। तभी एक युवक आया और उन्हें स्टेज पर बुलाया और अचानक उन्हें थप्पड़ मारने लगा। युवक को थप्पड़ मारते देख भजन गायिका ने पूछा क्या हुआ क्या हुआ लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


पुजारी को थप्पड़ मरने के मामले में सोमवार को फरीदाबाद में पंचायत हुई। जिसमें पुजारी समाज और धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। पंचायत में पुजारी को थप्पड़ मारने की घटना को शर्मनाक बताया गया। वहीं घटना को लेकर पुजारी सहित अन्य संस्थाओं के लोग एएसपी से मिले और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed