फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Veterans trying to find alternative to JBM, action is almost certain

जेबीएम का विकल्प तलाशने में जुटे दिग्गज, कार्रवाई लगभग तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Veterans trying to find alternative to JBM, action is almost certain
पानीपत। सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के साथ उनके कार्यालय में मौजूद गठित कमेटी के सीनियर पार? - फोटो : Panipat
पानीपत। जेबीएम का विकल्प तलाशने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। इसमें जेबीएम पर कार्रवाई और विकल्प की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने दावा किया कि मौके पर जाकर जेबीएम की कार्यप्रणाली देखेंगे। सफाई का औचक निरीक्षण करेंगे। जेबीएम के संसाधनों और कर्मचारियों की पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट सांसद, विधायक एवं सदन के सामने प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय में हुई बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के साथ पार्षद अशोक कटारिया, संजीव दहिया और रविंद्र भाटिया मौजूद रहे। कमेटी ने सफाई शाखा की टीम को बुलाकर जेबीएम के आंकड़े लिए। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जेबीएम का निगम से 22 साल का अनुबंध है। इस पर अवैध वसूली से लेकर जुर्माने की फाइल गुम करने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन जेबीएम पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमेटी जेबीएम का विकल्प तलाशेगी और कार्रवाई सांसद करवाएंगे।
विज्ञापन

कमेटी में शामिल जनप्रतिनिधि बोले
आज से होगा औचक निरीक्षण
सभी वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसे जेबीएम की कार्यप्रणाली के साथ मिलाया जाएगा। मौके पर अधिकारियों से भी पूरी रिपोर्ट ली जाएगी। जो सच होगा सामने आ जाएगा। - अशोक कटारिया, पार्षद वार्ड नंबर 7
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संसाधानों और कर्मचारियों को लेंगे ब्योरा
जेबीएम के सभी संसाधनों और कर्मचारियों को जेबीएम एवं निगम से ब्योरा लिया जाएगा। इसके बाद इनकी जांच पड़ताल की जाएगी कि मौके पर संसाधन और कर्मचारी हैं या नहीं। जिससे सब साफ हो जाएगा। - रविंद्र भाटिया, पार्षद वार्ड नंबर 10
गाड़ियों में जीपीएस का लिंक सही कराया जाएगा
जिन गाड़ियों में जीपीएस लगा है, उनकी जानकारी ली जाएगी। जीपीएस काम नहीं कर रहा, जिसे सही कराया जाएगा। कितनी गाड़ियों में है या नहीं है पूरा डाटा तैयार होगा। इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। - संजीव दहिया, पार्षद, वार्ड नंबर 21

जनता से जानेंगे जेबीएम का काम
सभी वार्डों में कमेटी औचक निरीक्षण करेगी। जनता से भी जाना जाएगा कि जेबीएम काम कर रही है या नहीं। कमेटी अपने मकाम पर खरी उतरेगी। पूरे मामले की रिपोर्ट सांसद, विधायक व सदन के सामने रखी जाएगी। इसके बाद सदन जो भी निर्णय लेगा वही मान्य होगा। - दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed