फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Verification of every worker should be done: SP

हर श्रमिक की कराएं वेरिफिकेशन : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Verification of every worker should be done: SP
पानीपत। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में औद्योगिक व सामाजिक संगठनों के प्रधानों के साथ बैठक ली। उन्होंने बैठक में फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों का वेरिफिकेशन कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पानीपत एक औद्योगिक नगरी है। यहां पर विभिन्न प्रदेशों से लोग काम के सिलसिले में आते हैं। इनमें कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति भी होते है जो मौका मिलते ही अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं। बाद में उनका रिकार्ड न तो फैक्ट्री मालिक के पास होता और न पुलिस के पास होता है। इसलिए श्रमिकों का वेरिफिकेशन जरूरी है।
विज्ञापन



वेरिफिकेशन करवाने से यह पता चल जाता है युवक किसी आपराधिक मामले का आरोपी तो नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए है। कॉम्बिग अभियान चलाकर कॉलोनियों में किरायेदारों व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने से साथ उनकी वेरिफिकेशन की जा रही है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इस मौके डीएसपी सतीश वत्स, श्रीभगवान अग्रवाल, भीम सचदेवा, महेंद्र मुखीजा, हरबंस आनंद, आरसी सतीजा, श्याम सुंदर, पवन बंसल, सार्थक नागपाल, नरेश कुमार, विपन मित्तल व भूषण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed