{"_id":"693c6fd7ee832830720784cd","slug":"vehicles-parked-recklessly-in-no-parking-zones-at-the-railway-station-causing-inconvenience-to-passengers-panipat-news-c-18-1-knl1010-800463-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग जोन में धड़ल्ले से खड़े कर रहे वाहन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग जोन में धड़ल्ले से खड़े कर रहे वाहन, यात्री परेशान
Sat, 13 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर नो-पार्किंग जोन में लोग बेधड़क वाहन खड़े कर रहे हैं। स्टेशन परिसर में जगह-जगह दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े दिखाई दे जाते हैं जबकि बोर्ड पर स्पष्ट रूप से नो-पार्किंग लिखा हुआ है। वाहन चालकों की यह लापरवाही न सिर्फ यातायात व्यवस्था को बिगड़ रही है, बल्कि सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि नो-पार्किंग में खड़े इन वाहनों को चोरी होने का भी खतरा रहता है। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोगों के वाहन अवैध पार्किंग वाले क्षेत्रों से गायब हो गए लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक सावधानी बरतने को तैयार नहीं दिखते। अधिकारियों की ढिलाई के कारण ही लोग नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर देते हैं।
जीआरपी और आरपीएफ की ओर से हालांकि समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर लोगों को समझाती हैं कि वे अपने वाहन सिर्फ निर्धारित पार्किंग जोन में ही खड़ा करें, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों बनी रहें लेकिन इसके बावजूद लोगों का रवैया नहीं बदल रहा। कई वाहन चालक बहाना बनाते हैं कि उन्हें जल्दी ट्रेन पकड़नी होती है इसीलिए वे वाहन सामने ही खड़ा कर देते हैं।
लोगों की भी आती है परेशानी
नो जोन में पार्किंग करने से लोगों और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रमेश और दीपांशु ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने बाइक और अन्य वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसे में कई बार ट्रेन छूट जाती है। इसके अलावा बाहर आने-जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर लगातार नजर रखी जाती है। टीम स्टेशन क्षेत्र में जांच करती है। यदि कोई वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा मिलता है तो तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। चालान भी किए गए हैं और चेतावनी भी दी गई है।
-चंदन सिंह, प्रभारी, थाना जीआरपी।