फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicles kept passing over a person killed in a road accident

Panipat News: सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept passing over a person killed in a road accident
समालखा। मनाना फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए अज्ञात व्यक्ति के ऊपर से वाहन सरपट दौड़ते रहे। जिससे युवक के शव के चिथड़े-चिथड़े हो गए। जौरासी के राजकीय स्कूल के माली की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीटी रोड से शव को खुरच कर इकट्ठा किया। शव को एक थैले में डालकर पानीपत के शवगृह में रखवाया। घटना के 24 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना शुक्रवार की है। शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। खंड के जौरासी गांव के राजकीय स्कूल में माली के पद पर कार्यरत पानीपत के खुखराना गांव के सुरेंद्र कुमार ने इसकी सूचना समालखा थाना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि वह अपने गांव से जौरासी स्कूल में ड्यूटी पर जा रहा था। सुबह करीब साढे सात बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने मनाना फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसने देखा कि एक व्यक्ति की शव जीटी रोड पर पड़ा है। जो बुरी तरह कुचला हुआ है और अलग-अलग जगह पर मांस के टुकड़े पडे़ हुए हैं। माली सुरेंद्र कुमार की सूचना पर हलदाना पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर एक पॉलीथिन में डालकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन

पुलिस ने सुरेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को शवगृह में रखवा दिया है। इसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दीपक कुमार, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed