फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vegetable market of Jatal Road removed

Panipat News: जाटल रोड की सब्जी मंडी हटवाई

Fri, 05 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market of Jatal Road removed
जाटल रोड पर अवैैध सब्जी मंडी हटवाते निगम अ​धिकारी। स्त्रोत: निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने अवैध रूप से चल रही सब्जी मंडियों पर लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी कार्रवाई जारी रखी। निगम की टीम ने जाटल रोड देशवाल चौक के नजदीक रेहड़ी व फड़ी को हटवा दिया। यहां करीब 30 रेहड़ी व फड़ी पर सब्जी बेची जाती थी। वहीं असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भगत सिंह मार्केट के साथ सब्जी मंंडी में बाकी रेहड़ी और फड़ी को हटाया। इनको नई जगह दी जाएगी।
नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव, एक्सईएन गोपाल कलावत, सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा और सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत वीरवार को सुबह करीब आठ बजे जाटल रोड देशवाल चौक स्थित सब्जी मंडी में पहुंचे। अधिकारियों ने सब्जी व फलों की रेहड़ी व फड़ी लगाने वालों को हटने को कहा। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। नगर निगम की टीम ने सामान जब्त करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोग अपनी रेहड़ी को प्लाट व अन्य स्थानों पर ले गए। कुछ लाेगों ने अपनी सब्जी कट्टों में डाल ली। निगम की टीम ने करीब एक घंटे तक कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान करीब 30 रेहड़ी व फड़ी को हटाया। रमेश और हरपाल ने बताया कि उनको रेहड़ी व फड़ी लगाने की जगह दी जाए। वे सब्जी और फल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अब उनके सामने परिवार को पालना मुश्किल हो जाएगा। निगम की टीम ने इसके साथ शहर में अन्य स्थानों पर सफाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भरोसा देकर नहीं हटाई रेहड़ी
नगर निगम की टीम असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भगत सिंह मार्केट स्थित सब्जी मंडी में पहुंची। यहां दस रेहड़ी व फड़ी लगी मिली। उक्त लोगों ने बुधवार को कार्रवाई के दौरान सामान हटाने का भरोसा निगम को दिया था। उन्होंने बुधवार को रेहड़ी और फड़ी हटाने की बजाय वीरवार को भी लगा ली। निगम की टीम ने सख्ती से इनको हटाया। निगम की कार्रवाई के बाद लोगों ने खाली प्लाट में रेहड़ी व फड़ी लगाना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
स्वच्छ शहर अभियान लगातार किया जा रहा है। जाटल रोड पर बनाई सब्जी मंडी को हटा दिया है। निगम की टीम की कार्रवाई ल गातार जारी रहेगी। लोगों को इसमें अपना सहयोग करना चाहिए। डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed