फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over sale of adulterated juice near Devi temple

Panipat News: देवी मंदिर के पास मिलावटी जूस बेचने पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar over sale of adulterated juice near Devi temple
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। देवी मंदिर के पास दूसरे समुदाय के युवक पर मिलावटी जूस पिलाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
उन्होंने युवक पर जानबूझकर मिलावटी जूस पिलाने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर थाना तहसील कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने जूस के कुछ सैंपल लिए हैं। जिन्हें कल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच को भेजा जाएगा।

मंदिर कमेटी के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर के पास एक युवक की जूस की दुकान है। रविवार को बजरंगदल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उस पर मिलावटी जूस पिलाने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने उसे मंदिर के पास दुकान खोलने पर भी एतराज किया। तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हंगामा कर रहे युवकों को शांत कराया। युवक का कहना है कि वह स्टॉल का 500 रुपये प्रतिदिन किराया देता है। पुलिस ने जूस के कुछ सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed