{"_id":"6aeba1c426841fc550037c60","slug":"updated-rs-40-lakh-extortion-demanded-from-a-grocery-trader-in-matlauda-threat-issued-to-pay-the-amount-by-the-7th-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167131-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : मतलौडा के किराना व्यापारी से 40 लाख की रंगदारी, 7 तक रकम देने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : मतलौडा के किराना व्यापारी से 40 लाख की रंगदारी, 7 तक रकम देने की धमकी
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के नाम पर विदेशी नंबर से आया फोन, दुकानों व बेटों की कमाई का दिया हवाला; सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा (पानीपत)। किराना व्यापारी अमरदीप बजाज उर्फ शेरू से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी के अनुसार, विदेशी नंबर से फोन करने वाले ने खुद को काला जठेड़ी बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया और सात नवंबर तक रकम का इंतजाम करने के लिए कहा।
साथ ही रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। मतलौडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यापारी की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पहले कॉल पर नहीं आई आवाज, फिर मांगी रंगदारी
अमरदीप बजाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर को सुबह करीब नौ बजे उनके पास विदेशी नंबर से फोन आया। करीब सात सेकंड तक चली इस कॉल में दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई।
करीब एक मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई, जो एक मिनट 33 सेकंड तक चली। फोन करने वाले ने पहले हेलो कहा। व्यापारी ने उसके बारे में पूछा तो उसने खुद को काला जठेड़ी बताया। व्यापारी ने नाम पहचानने से इन्कार किया तो उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने की बात कही और 40 लाख रुपये मांगे।
दुकानों और बेटों की कमाई का दिया हवाला
व्यापारी के अनुसार, फोन करने वाले ने कहा कि उसने मतलौडा में तीन-चार महंगी प्रॉपर्टी खरीदकर दुकानें बना रखी हैं, इसलिए 40 लाख रुपये दे दे। व्यापारी ने बताया कि दुकानें बैंक से लोन लेकर खरीदी हैं और उनकी रजिस्ट्री बैंक के पास जमा है। इस पर आरोपी ने कहा कि उसके लड़के पूरा दिन दुकान पर बैठते हैं और अच्छी कमाई करते हैं, उनसे पैसे लेकर दे दे।
व्यापारी ने जवाब दिया कि उसने अपने लड़कों को भी ब्याज पर रुपये लेकर दे रखे हैं और उसे किसी ने गलत जानकारी दी है। उसके पास 40 लाख तो दूर, 40 हजार रुपये भी नहीं हैं। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि वह सात नवंबर को दोबारा फोन करेगा, तब तक पैसों का इंतजाम कर लेना।
साइबर क्राइम और सीआईए की टीमें जांच में जुटीं
पुलिस ने मामले की जांच साइबर क्राइम और सीआईए की टीमों को सौंपी है। टीमें संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपी लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर आरोपी की पहचान करने के साथ रंगदारी के पीछे स्थानीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
पहले भी व्यापारियों और उद्योगपतियों से मांगी रंगदारी
28 मार्च: भाजपा के मनोनीत पार्षद एवं आईबीएम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव श्रीवास्तव और फतेहपुरी चौक स्थित मिट्ठन स्वीट्स के संचालक रजनीश व योगेश से 24 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
4 मई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर शहर के एक बड़े व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।
1 अगस्त: शहर के एक प्रमुख उद्योगपति से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
वर्जन
व्यापारी की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। फोन करने वाले आरोपी की पहचान और रंगदारी के पीछे स्थानीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए साइबर क्राइम और सीआईए की टीमें जांच कर रही हैं। व्यापारी को सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।
-विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत