{"_id":"6463322b69e196492d0f4d13","slug":"unique-demonstration-expressed-anger-by-tying-cattle-outside-the-bjp-councillor-house-in-panipat-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन: पानीपत में भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश बांधकर जताया रोष, शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन: पानीपत में भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश बांधकर जताया रोष, शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या
Tue, 16 May 2023 01:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 16 May 2023 01:05 PM IST
सार
जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंदर स्वामी ने कहा कि उनका इस प्रकार का धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक शहर से बेसहारा गोवंश की समस्या हल नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि आने वाली 28 मई को वह सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के घर के बाहर गोवंश बांधकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बीजेपी पार्षद के घर के बाहर गोवंश बांधा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में बेसहारा गोवंश की समस्या से परेशान शहर के लोगों ने मंगवालार को भाजपा पार्षद लोकेश नांगरू के मॉडल टाउन स्थित निवास के बाहर गोवंश बांधकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पार्षद से पूछा कि आखिर कब शहर वासियों को बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात मिलेगी। जिस पर पार्षद ने कहा कि वह इस मुद्दे को हाउस की बैठक में उठाकर इसका समाधान निश्चित तौर पर करवाएंगे।
विज्ञापन
28 मई को सीनियर डिप्टी मेयर के घर बांधेंगे पशु
इस धरने प्रदर्शन की अगुवाई जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंदर स्वामी ने की। उन्होंने कहा कि उनका इस प्रकार का धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक शहर से बेसहारा गोवंश की समस्या हल नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि आने वाली 28 मई को वह सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट के घर के बाहर गोवंश बांधकर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले जोगिंदर स्वामी विरोध स्वरूप नगर निगम कार्यालय के बाहर गोवंश ओं की शादी करवा चुके हैं।
विज्ञापन