फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Textile Minister Giriraj Singh will meet textile exporters

Panipat News: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह कपड़ा निर्यातकों से होंगे रूबरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Union Textile Minister Giriraj Singh will meet textile exporters
पानीपत। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को टेक्सटाइल नगरी पानीपत आएंगे। वे यहां विभिन्न कपड़ा निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे और औद्योगिक संस्थानों का दौरा भी करेंगे। हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री पानीपत के कपड़ा निर्यातकों से रूबरू होंगे और उनके प्रतिष्ठानों में पहुंचकर काम देखेंगे। इनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने टेक्सटाइल उद्यमियों के साथ बैठक की थी। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
विज्ञापन

हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल के चेयरमैन ललित गोयल ने बताया सोमवार को सेक्टर-25 स्थित निधिवन गार्डन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और पानीपत के कपड़ा निर्यातकों के साथ बैठक रखी गई है। यह पानीपत के उद्यमियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री उनके बीच आकर उनके काम के बारे में जानकारी लेंगे और उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे। विदित है कि पानीपत में करीब 20 हजार छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयों है। यहां से करीब 16 हजार करोड़ का निर्यात और करीब 80 हजार करोड़ का घरेलू बाजार है। पहले यहां कंबल, चादर और बाॅथमेट समेत अन्य उत्पाद बनते थे। अब इनमें तेजी से बदलाव आया है। पानीपत में कपड़ा बनाने के भी उद्योग हैं। यहां से घरेलू बाजार के साथ निर्यात भी किया जाता है।
विज्ञापन

मेगा टेक्सटाइल पार्क और प्रदर्शनी केंद्र बड़ी मांग
पानीपत के उद्यमियों की टेक्सटाइल पार्क और प्रदर्शनी केंद्र बड़ी मांग है। वे कई वर्षों से इनकी मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के कई मंचों पर इन मांगों को रखा जा चुका है। उद्यमियों को इनमें आश्वासन भी मिला है। इन सबके बीच अब तक सौगात नहीं मिली है। उद्यमी केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के सामने रखकर दोनों मांगों को प्रमुखता के साथ सिरे चढ़ाने की मांग रखेंगे। इसके साथ औद्योगिक सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी जाएंगी। इनके अलावा जीरो लिक्विडी डिस्चार्ज और कॉमन बॉयलर की भी मांग रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का पानीपत में सोमवार को दौरा प्रस्तावित है। वे दोपहर बाद निधिवन गार्ड में पानीपत के कपड़ा निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे और औद्योगिक इकाइयों का दौरा भी करेंगे। इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली गईं हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed