फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle raped his minor niece, she drank phenyl in pain

Panipat News: मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, आहत होकर पीया फिनाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped his minor niece, she drank phenyl in pain
- पीड़िता को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती, होश में आने के बाद पिता को दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में रिश्ते का मामा नाबालिग भांजी को बहलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां पर धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे सदमे में आकर पीड़िता ने फिनाइल पी लिया। पीड़िता का तीन दिन तक नागरिक अस्पताल में उपचार चला। उसके ठीक होने पर पिता ने पूछा तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि वह पानीपत में रहकर पल्लेदारी करते हैं। 21 जुलाई को उनकी पत्नी का ममेरा भाई उनके घर आया और 16 साल की नाबालिग बेटी को लेकर अपने कमरे पर गया। जहां पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उनकी बेटी घर पहुंची और फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिनाइल पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो दिन तक उनका उपचार चला। लेकिन वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुई। जब वह पूरी तरह से ठीक हो गई तो शनिवार को उन्होंने बेटी से फिनाइल पीने के बारे में पूछा। जिस पर उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद वह तुरंत शहर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को आने को कहा। फिर वह सोमवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

टीम का किया गठन
पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम का गठन किया है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed