फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ultrasound license of three hospitals suspended

Panipat News: तीन अस्पतालों का अल्ट्रासाउंड लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound license of three hospitals suspended
पानीपत। जिला अप्रोप्रिऐट अथॉरिटी ने तीन निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इन निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड न लेने पर अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इनमें सेक्टर 13-17 स्थित किडनी अस्पताल, हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल और सलारजंग गेट के पास स्थित नवजीवन अस्पताल शामिल हैं। एक सप्ताह तक इनकी अल्ट्रासाउंड मशीन सील रहेंगी।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उनकी पीएनडीटी टीम निरंतर जिले के सभी अस्पतालों का निरीक्षण करती है। हाल में पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. अभय वत्स ने अपनी टीम के साथ सेक्टर 13-17 स्थित किडनी अस्पताल, हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल और सलारजंग गेट के पास स्थित नवजीवन अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

यहां इनके रिकॉर्ड में खामी मिली थी। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड नहीं था। तीनों अस्पतालों ने नियमों का उल्लंघन किया था। डॉ. अभय वत्स ने इनकी रिपोर्ट तैयार कर जिला अप्रोप्रिऐट अथॉरिटी को सौंप दी थी। इस अथॉरिटी में उपायुक्त, जिला सिविल सर्जन व डिस्टि्रक अटोर्नी शामिल होते हैं। अथॉरिटी ने तीनों अस्पतालों का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर मशीनें सील कर दी हैं। इनको मरीजों का रिकॉर्ड पूरा रखने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed