फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ultimatum to the administration of presidents

सरपंचों का प्रशासन को अल्टीमेटम

Wed, 08 Jan 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 08 Jan 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum to the administration of presidents
समालखा। गांव हथवाला के सरपंच नीरज त्यागी उर्फ टाटू की हत्या के मामले में आयोजित सरपंच एसोसिएशन की बैठक में सरपंचों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अपने इस्तीफे डीसी को सौंप देंगे और मुख्यमंत्री को भी भेजेंगे। बैठक में एसपी के तबादले की भी मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, हथवाला में सरपंच एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सामूहिक तौर पर शहरमालपुर की सरपंच और एसोसिएशन की प्रधान सुनीता और सरपंच डिकाडला बलबीर ने की। बैैैठक में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के पति दीपक त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथवाला में आयोजित बैठक में आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी सरपंच नीरज त्यागी की हत्या के मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि वारदात के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि सरपंच की हत्या के बाद भी एसपी ने एक बार भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि पुलिस इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी और एसपी पानीपत का तबादला नहीं होता तो वे वीरवार सुबह लघु सचिवालय पानीपत में पहुंचकर धरना देंगे। साथ ही केस को सीआईए, पानीपत से लेकर समालखा ट्रांसफर करने की भी मांग की।

मीटिंग में सरपंच एसोसिएशन की प्रधान सुनीता ने कहा कि नीरज की हत्या के आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समालखा हलके के सरपंच सामूहिक रूप से वीरवार को अपने त्यागपत्र डीसी को सौंपने के साथ ही मुख्यमंत्री हरियाणा को भी भेजेंगे। बैैठक में गांव शहरमालपुर की सरपंच सुनीता, यशपाल सहरावत करहंस, सुखपाल देहरा, बलराज तुषामढ़ मच्छरौली, रमेश नामुंडा, श्यामसुंदर जौरासी, बलबीर डिकाडला और राम सिंह कई गांवाें के सरपंच मौजूद रहे।


गांव हथवाला का सरपंच नीरज त्यागी उर्फ टाटू एक जनवरी को अपने भाई और तीन अन्य युवकों के साथ कार में समालखा से गांव लौट रहा था। डिकाडला गोशाला के पास पहले तो कैंटर ने सरपंच की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने लाठी, डंडों, भालों और तेजधार हथियार से उस पर हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। पानीपत अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed