फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   uinon

मांगें नहीं मानी तो करेंगे चक्का जाम : रणबीर शर्मा

Wed, 12 Aug 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 12 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ व रोडवेज की सभी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने कर्मचारी मांगों लेकर दो घंटे तक काम छोड़कर गेट प्रदर्शन किया तथा सरकार को श्रम कानून व नए ट्रांसपोर्ट बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


तालमेल कमेटी के प्रदेश उप महासचिव रणबीर शर्मा ने कहा कि सरकार श्रम कानून में सुधार के नाम पर श्रमिकों व कर्मचारियों का शोषण करने का प्रयास कर रही है। यह कर्मचारी यूनियन किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। सरकार ने यदि समय रहते यूनियन की मांगें नहीं मानी तो यूनियन दो सितंबर को अपने हकों के लिए चक्का जाम कर आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश कैशियर राजपाल गाहल्याण ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां कर्मचारी व जनता विरोधी हैं। मंच संचालक महावीर देशवाल ने कहा कि सरकार प्राइवेट पार्टनरशिप के नाम पर सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान बलवान बूरा व डिपो प्रधान जमनादास ने कहा कि रोडवेज सेवा को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार को सबसे पहले उसकी कमियों को दूर करना चाहिए। सरकारी खाली पदों केे भरे तथा खाली रूटों पर बसें चलवाए। रोडवेज के बेड़े में 800 नई बसें व करीब छह हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाए।

इस मौके पर सुरेश अहलावत, सतीश पवार, दिनेश मलिक, बलविंद्र विर्क, तेजबीर फोजी, सुरेंद्र मलिक, राकेश कुमार, पवन, जसबीर, मलतान, सुल्तान सिंह व सुमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed