{"_id":"68e17263a7970b65850b6742","slug":"two-youths-accused-of-assault-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144966-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मारपीट के दो आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मारपीट के दो आरोपी युवक गिरफ्तार
Sun, 05 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रिंकू के शरीर पर बने मारपीट के निशान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नंबरदार मार्केट में गाड़ी की बाॅडी ठीक कराने आए युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू निवासी अगवानपुर गांव सोनीपत ने समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक नई गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी की बाॅडी बनवाने के लिए वह नंबरदार मार्केट में आया था। उसका एक जानकार फुरकान गाड़ी लेकर आया और वह अपनी कार में शुक्रवार की दोपहर आया था। रात साढ़े आठ बजे बाॅडी तैयार होने के बाद फुरकान गाड़ी लेकर चला गया। जबकि वह रात 9:30 बजे अपनी कार से घर के लिए निकला।
पुराना थाना हथवाला रोड के पास गाड़ी रोककर उनके नीचे उतरते ही कार सवार युवकों ने बिंडे, डंडे व राॅड से उस पर हमला बोल दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। समालखा चौकी के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि साइड लगने से इनका आपस में विवाद हुआ था। मामले में बलराज और मोनू वासी गढ़ी त्यागयान को गिरफ्तार किया है। दोनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।