{"_id":"687eae892fb57102090086c1","slug":"two-students-clashed-in-a-government-school-a-ninth-class-student-was-stabbed-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140663-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरकारी स्कूल में भिड़े दो विद्यार्थी, नौवीं के छात्र काे मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरकारी स्कूल में भिड़े दो विद्यार्थी, नौवीं के छात्र काे मारा चाकू
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में भिड़े दो विद्यार्थी, नौवीं के छात्र काे मारा चाकू
- फोटो : सरकारी स्कूल में भिड़े दो विद्यार्थी, नौवीं के छात्र काे मारा चाकू
- इंटरवल के दौरान हुआ झगड़ा, दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती
- नौवीं का छात्र दूसरे पर बहन से बात करने का लगा रहा था आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
इसराना (पानीपत)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी में मामूली बात पर सोमवार को इंटरवल में दो छात्रों में चाकू और पंच चले। नौवीं कक्षा के छात्र ने 11वीं के छात्र को सिर में पंच मारे जबकि 11वीं के छात्र ने इसके कंधे में चाकू मार दिया। चाकू लगने से अंदर की हड्डी टूट गई। दोनों छात्रों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नौवीं का छात्र दूसरे पर बहन से बात करने का आरोप लगा रहा था।
वारदात सुबह नौ बजे की है। नौवीं के छात्र की पड़ोसी गांव भालसी के 11वीं के विद्यार्थी के साथ कई दिन से कहासुनी चल रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच सोमवार सुबह झगड़ा हो गया। नौवीं के छात्र ने 11वीं के छात्र के सिर में पंच मार दिया। 11वीं के छात्र ने इसके जवाब में उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू करीब तीन इंच तक कंधे में धंस गया और बीच से टूट गया। वारदात के बाद स्कूल में खलबली मच गई। एक शिक्षक तुरंत दोनों छात्रों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर दोनों का उपचार किया गया।
11वीं के छात्र ने बताया कि दूसरा छात्र उस पर अपनी बहन से बात करने के आरोप लगा रहा था। वह सोमवार को कैंटीन में समोसा खाने गया था। नौवीं के छात्र ने उसे बातचीत के लिए बुलाया। वह वहां पहुंचा तो उसने पंच से उसके सिर में वार कर दिए। इसके बाद उसने भी चाकू से उस पर वार कर दिया। सूचना पर दोनों के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
लोहारी स्कूल में दो विद्यार्थियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एक ने दूसरे पर चाकू से हमला किया है। दोनों छात्रों के परिजनों ने शिकायत नहीं दी। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। शिकायत मिलेगी तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
- महीपाल सिंह, प्रभारी, थाना इसराना
स्कूल में इंटरवल के दौरान दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ है। उनको तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। दोनों की हालत में सुधार है। स्कूल स्तर पर मामले की जांच कराई जाएगी।
- धापो देवी, प्रधानाचार्या, राजकीय सीसे स्कूल लोहारी