फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two policemen suspended for assaulting a cow protector in Panipat: SPO dismissed, driver also removed from job

Panipat: गौरक्षक से मारपीट करने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड; एसपीओ बर्खास्त, ड्राइवर भी नौकरी से हटाया गया

Thu, 17 Apr 2025 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:28 PM IST
सार

पानीपत में गौरक्षक दल के सदस्य के साथ मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Two policemen suspended for assaulting a cow protector in Panipat: SPO dismissed, driver also removed from job
पानीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में गौरक्षक दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट में मामले में एसपी ने सख्त एक्शन लिया है। एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, पुलिस वैन के चालक को भी नौकरी से हटा दिया गया है। एसपी से सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि किसी के साथ अभद्रता करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मंगलवार रात को गौ तस्करी की सूचना पर हरिद्वार हाइवे पर यूपी की सीमा पर यमुना नाके पर गौरक्षक पहुंचे थे। जहाँ पर उनकी पुलिस के साथ कहा सुनी हो गई थी। पुलिसकर्मी ने गौरक्षा दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी, उसकी छोटी पकड़कर खींचा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने डीएसपी  समालखा डीएसपी नरेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन




जांच रिपोर्ट मिलने पर ईआरवी 560 के इंचार्ज ईएचसी सुशील, सनौली नाका इंचार्ज ईएएसआई शिवकुमार को सस्पेंड किया गया है। ईआरवी पर तैनात एसपीओ सकंद को बर्खास्त किया गया है। वहीं एचकेआरएन के तहत लगे ड्राइवर कुलदीप पर भी एक्शन लेने के लिए विभाग को लिखा गया है। कुलदीप को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed