फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two petitions filed against former MLA

पूर्व विधायक के खिलाफ दो याचिकाएं दायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two petitions filed against former MLA
पानीपत। पत्र दिखाते हुए पीपी कपूर। - फोटो : Panipat
पानीपत। वायरल वीडियो प्रकरण के बाद एक बार फिर आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कूपर और समालखा के पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने पूर्व विधायक छौक्कर पर चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए 20 लाख रुपये मुआवजे और आपराधिक मुकद्दमा चलाने के लिए सिविल कोर्ट एवं क्रिमिनल कोर्ट में याचिका दायर की हैं।
विज्ञापन

क्रिमिनल कम्प्लेंट की सुनवाई 27 मई और मुआवजा राशि केस की सुनवाई सिविल कोर्ट समालखा में 23 अगस्त को होगी। दूसरी ओर पूर्व विधायक ने सभी आरोप बेबुनियाद बताएं। उन्होंने कहा कि कपूर ने उनके साथ धोखेबाजी की, उनके साथ गाली गलौज करते हुए मानहानि की। अब वे कपूर के खिलाफ मानहानि और धोखेबाजी करने का कोर्ट में दावा करेंगे।
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने अपने अधिवक्ताओं विदुर चौधरी व संजय त्यागी की मार्फ़त तमाम सबूतों सहित समालखा कोर्ट में शिकायतें दायर की हैं। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने पिछले दिनों उनके विरुद्ध वायरल वीडियो में बेबुनियाद आरोप लगाकर उनका चरित्र हनन किया है। इससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा को भारी आघात पहुंचा है। कपूर ने पहले तो पूर्व विधायक व वायरल वीडियो बनाने वाले दोनों यू ट्यूब चैनलों के पत्रकारों को लीगल नोटिस भेजकर 15 दिन में माफी मांगने की चेतावनी दी थी। नोटिस मिलते ही दोनों यू ट्यूब चैनल के पत्रकारों ने तो तुरंत लिखित रूप से माफीनामा कपूर को सौंपा लेकिन पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने माफी नहीं मांगी, बल्कि लिखित जवाबी पत्र में निराधार आरोप फिर दोहरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज कपूर ने अपनी याचिका में इन निराधार आरोपों से हुए उनके चरित्र हनन, मानसिक पीड़ा का मुआवजा 20 लाख रुपये दिलवाने की मांग की है। जबकि दूसरी शिकायत में पूर्व विधायक को भारतीय दंड संहिता की धारा 195 ए, 499, 500 के तहत दंडित करने की भी मांग अदालत से की है। इस पर समालखा पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने कहा कि कपूर ने उनके एक प्लाट पर दूसरे का कब्जा करवाने की नीयत से एक प्लाट के दो नक्शे बनाए। जो एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पूछने पर अपने ही कार्यालय में गालीगलौज की और ठगी के आरोप लगाए। कई बार शिकायतें भी दी, जो गलत साबित हुई। कपूर के खिलाफ अब कोर्ट में मानहानि समेत धोखेबाजी करने का दावा किया जाएगा। उनका लाइसेंस तक रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed