फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two person died in siwah

सिवाह में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

Sun, 08 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 08 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
सिवाह में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

शहर से सटे गांव सिवाह में चुनाव की रंजिश में सरपंच पद के प्रत्याशी खुशदिल के चचेरे भाई और चाचा की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। चाचा-भतीजों के शव चौटाला रोड स्थित उनके फार्म हाउस के कमरे में बिस्तर पर मिले। भतीजे को सात और चाचा को मुंह में एक गोली मारी गई थी। पुलिस ने मौके से एक कारतूस और एक खोल बरामद किया है। दोहरे हत्याकांड गांव में कोहराम मचा है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चांदनी बाग थाना के अंतर्गत गांव सिवाह के राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई सितेंद्र (30) और चाचा दलेल (48) शनिवार रात चौटाला रोड स्थित फार्म हाउस पर थे। देर रात को कुछ लोगों ने सितेंद्र को फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात में किसी समय यह वारदात उस वक्त अंजाम दे दी गई जब सितेंद्र और दलेल फार्महाउस में बने कमरे में बिस्तर पर सो रहे थे। हमलावरों ने सितेंद्र की छाती और दलेल के मुंह में गोली मारी। राजेंद्र के अनुसार वह सुबह फार्म हाउस पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। खून के छींटे दीवारों पर लगे थे। सितेंद्र और दलेल के शव खून से लथपथ बेड पर पड़े थे।  सूचना देने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर उन्हें शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 312 बोर की देसी पिस्तौल का एक कारतूस और एक गोली का खोल बरामद किया है। राजेंद्र ने गांव के राजीव, राकेश और सिल्लु पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


सितेंद्र को पहले मारी सात गोली
हमलावरों ने सितेंद्र को सात गोली मारी हैं और एक छर्रा माथे में लगा हुआ है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान सितेंद्र के शरीर में चार गोली मिली। दलेल को मुंह में गोली मारी गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले सतेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वे दलेल के मुंह में पिस्तौल डालकर गवाही न देने की धमकी दे रहे थे। दलेल के न मानने पर उसको भी वहीं पर ढेर कर दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश बनी मौत का कारण
सितेंद्र और दलेल की हत्या का मुख्य कारण पंचायती चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है। सितेंद्र का चचेरा भाई खुशदिल पंचायती चुनाव में सरपंच पद का उम्मीदवार था। इस चुनाव की पूरी जिम्मेदारी सितेंद्र लिए था। इसी को लेकर सितेंद्र की दूसरे पक्ष के समर्थक राकेश उर्फ पंपी, सिल्लु, राजीव उर्फ जीता में तनातनी चल रही थी। सतेंद्र के जीजा नवीन ने बताया कि सितेंद्र अपनी जान को खतरा होने की बात कहता था।

रात एक बजे व्हाट्स अप पर दिया वाइस मैसेज
सितेंद्र के मोबाइल से रात एक बजकर एक मिनट पर उसके जीजा नवीन के मोबाइल पर वाइस मैसेज आया हुआ है। नवीन ने बताया कि रात को उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उसने सुबह उठकर मोबाइल ऑन किया तो सितेंद्र का वाइस मैसेज आया हुआ था। उसने अपने मैसेज में कहा था कि गांव के राकेश उर्फ पंपी, सिल्लु, राजीव उर्फ जीता उसको मारने के लिए आ रहे हैं। उसने सितेंद्र को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। साढ़े आठ बजे नवीन को राजेंद्र ने फोन करके बताया कि सितेंद्र और दलेल की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने इसी एसएमएस को आधार माना है।

युवा पहलवानों का प्ररेणा स्त्रोत था सितेंद्र
सितेंद्र बचपन से ही कुश्ती प्रेमी था और वह गांव का नामी पहलवान भी था। सितेंद्र ने राज्य स्तर पर कुश्ती में कई मेडल अपने नाम किए थे। सितेंद्र शाम के वक्त गांव के स्कूल में युवा पहलवानों को कुश्ती के दाव-पेंच सिखाता था। सितेंद्र की मौत से युवा पहलवानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।

गांव में नहीं जला चूल्हा
गांव सिवाह रविवार सुबह डबल मर्डर के समाचार से दहल उठा। पूरे गांव में सितेंद्र और दलेल की हत्या की चर्चा रही। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और फिर सिविल अस्पताल में पहुंचे। विस के पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान और जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन प्रोमिला कादियान के पति महेंद्र कादियान भी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।

छह माह का बेटी और छह साल के बेटे से उठा पिता का साया
सितेंद्र की मौत से उसकी छह माह की बेटी गुड्डू और छह साल के बेटे टोनी के सिर से पिता का साया उठ गया। टोनी दूसरी कक्षा में पढ़ता है। परिवार के सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सितेंद्र शिक्षित परिवार से संबंध रखता था। सितेंद्र के पिता रामसिंह एनएफएल से ऑफिसर के पद से रिटायर्ड थे। उनकी दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सितेंद्र की तीन बहनें हैं। बड़ी बहन मुकेश हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। सुदेश खानुपर पीजीआई व सुमन रोहतक पीजीआई में स्टाफ नर्स है।

वर्जन
थाना क्षेत्र के गांव सिवाह में चौटाला रोड स्थित एक फार्म पर सितेंद्र व दलेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सितेंद्र को सात व दलेल को एक गोली लगी थी। पुलिस ने एक कारतूस और एक खोल मौके से ही बरामद किया है। पुलिस ने राजेंद्र के बयानों के आधार पर गांव के ही राकेश, सिल्लु और राजीव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed