फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people injured in road accidents, FIR lodged

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो लोग घायल, एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accidents, FIR lodged
यमुनानगर। अलग-अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में दो लोग चोटिल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पालेवाला गांव निवासी अमित कुमार ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर की रात गांव नाचरौन समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे चोटें आई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, साढौरा निवासी कवितन सिंह ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगत माजरा निवासी उनका चचेरा भाई विशाल 31 अगस्त को सुबह काम से साढौरा आया था।
विज्ञापन

इस दौरान फिलिंग स्टेशन के पास अज्ञात वाहन चालक ने विशाल की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे विशाल बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से निकल गया। बाद में सूचना पाकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed