फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people died in road accidents, case registered

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents, case registered
जीटी रोड पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में स्कूटी चालक तथा ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरेंद्र कुमार निवासी गांव करंहस ने बताया कि वह अपने चाचा चांद सिंह के साथ सुबह करीब छह बजे स्कूटी पर समालखा वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर जा रहा था। रास्ते में स्कूटी रुकवाकर वह लघुशंका के लिए उतरा। इसी दौरान पीछे आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी। इससे चांद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा पट्टीकल्याणा के पास जीटी रोड पर हुआ। राहुल निवासी गांव हलदाना ने बताया कि उसके चाचा बलजीत मनीष ठेकेदार गांव किवाना का ट्रैक्टर चलाते हैं। सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चाचा समालखा जा रहे थे। करीब दस बजे पट्टीकल्याणा पीर के पास जीटी रोड पर पीछे से कैंटर ने टैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया और सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहीं रोड से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते हुए यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed