{"_id":"5f45633a8ebc3e3cf2690bbd","slug":"two-people-died-due-to-corona-compassion-mp-ssanjay-bhatia-was-also-infected-panipat-news-knl419622189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत, सांसद संजय भाटिया भी मिले कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत, सांसद संजय भाटिया भी मिले कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को नूरवाला के 45 वर्षीय व्यक्ति और सनौली रोड निवासी 64 वर्षीय अधेड़ की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई। दोनों का निजी अस्पतालों में ईलाज चल रहा था। मरने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जन सेवा दल के सदस्यों ने शिवपुरी में परिजनों की अनुपस्थिति में शवों का अंतिम संस्कार किया। अब तक जिले में कोरोना के प्रभाव से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। 26 लोगों की मौत अगस्त माह में हुई है। इस माह में हर रोज औसतन एक व्यक्ति कोरोना के प्रभाव से मर रहा है। वहीं दूसरी ओर सीएम मनोहर लाल के संपर्क में आने वाले सांसद संजय भाटिया की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर ईलाज कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आया है वो अपनी जांच जरूर कराएं। जिले में मंगलवार को 92 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 70 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इसराना में लगे कैंप में 90 साल का बुजुर्ग मिला कोरोना संक्रमित
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब गांव स्तर पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कैंप लगा कर रैपिड एंटीजेम टेस्ट शुरू किए है। जिसके तहत मंगलवार को परढ़ाना गांव मं व इसराना के खालसा प्रचार गुरूद्वारा संत भवन में लोगों के टेस्ट लिए गए। परढ़ाना में सीएचसी अहर से एसएमओ डॉ. अभय वत्स की टीम ने करीब 143 लोगों के टेस्ट लिए जिसमें छह पॉजिटिव मामले मिले है जबकि अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए मामलों में एक 90 साल का बुर्जग, एक गर्भवती महिला व उसके दो बच्चे बताए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए है। 90 साल का बुजुर्ग अब तक का जिले में सबसे बुजुर्ग मरीज मिला है।
यहां मिले नए कोरोना रोगी
पॉजिटिव केसो में सेक्टर 12, समालखा, यमुना एन्क्लेव, भावना चौक, सनौली रोड, राकसेडा, सुखदेवनगर, मॉडल टाउन, न्यू क्रांति नगर, अंसल सिटी, विकास नगर, कप्तान नगर, महाबीर कॉलोनी, लतीफ गार्डन के पास, इंदिरा कॉलोनी, देवीमुर्ति कॉलोनी, मित्तल मेगा माल के पास, प्रह्लाद कॉलोनी, बरानागांव, महावटी, बोहली, रिफाइनरी टाउनशिप, गीता कॉलोनी, बहरामपुर, ताजपुर, करहंस, अमरभवन चौक, सिद्धार्थ नगर, सौंधापुर, नोहरा, भैंसवाल, नूरवाला, चंदौली, सनौली कलां, बिचपडी, आजाद नगर, परढाना गांव व अन्य स्थानीय जगहों से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
1095 केस एक्टिव: सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 28907 सैंपल अभी तक लिए गए हैं । जिनमें से 25450 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 1298 सैंपल भेजे गए हैं। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 3156 केसों में 1095 केस एक्टिव हो गए हैं, 2020 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 41 मौतें हो चुकी हैं।