फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people arrested for drug smuggling

Panipat News: नशा तस्करी में दो लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for drug smuggling
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने रविवार शाम को चांदनी बाग थाना क्षेत्र के उझा मोड़ से एक नशा तस्कर को 25.64 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली की शालीमार बाग कॉलोनी से गांजा खरीदकर लाया था। पुलिस ने दबिश देकर गांजा की सप्लाई करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि रविवार शाम को उसकी टीम चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर उझा मोड पर गांजा की सप्लाई करने के लिए खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान गंगापुरी रोड कटारिया कॉलोनी निवासी सागर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 किलो 640 ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके खिलाफ थाना चांदनीबाग में केस दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली शालीमार बाग इंद्रा कॉलोनी में झुग्गी में रहने वाली महिला हेमा से 2.50 लाख रुपये में गांजा खरीदकर लाया था। इसके लिए 10 हजार रुपये नकद दिए थे और बाकी पैसे गांजा बिक्री के बाद देना तय हुआ था। पूछताछ के बाद सीआईए-2 की एक टीम को दिल्ली भेजा गया। टीम ने दिल्ली के जहांगीरपुरी से आरोपी महिला हेमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में हेमा ने बताया कि उसने गांजा कुछ दिन पहले उड़ीसा के एक युवक से खरीदा था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed