फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two murders in 24 hours, third suspect

Panipat News: 24 घंटे में दो हत्याएं, तीसरी संदिग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two murders in 24 hours, third suspect
पानीपत/इसराना/मतलौडा। स्वतंत्रता दिवस पर जहां एक तरफ जिलेवासी आजादी का महोत्सव मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने 24 घंटे में तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इनमें दो हत्याएं शामिल रहीं। मौत की तीसरी घटना संदिग्ध है। संजय चौक से अपहृत फल विक्रेता का शव मंगलवार शाम रोहतक बाईपास के पास नहर किनारे झाड़ी में मिला। शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने अपहरण करने वाले तीन युवकों पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में मतलौडा गांव में मछली तालाब में बुधवार सुबह सात बजे चौकीदार का शव मिला। उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। तीसरा मामला इसराना के कालखा गांव का है, जिसमें तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शव ईंख के खेत में मिला। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल मिली है। परिजनों ने इस मामले में भी दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसराना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



पानीपत के किला मोहल्ला निवासी सतीश ने बताया कि वह संजय चौक पर ठेके के पास फलों की रेहड़ी लगाता है। उसकी रेहड़ी पर उसके पिता राजू (45) भी रहते थे। 14 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे उसके पिता को संजय चौक पुल के नीचे पार्किंग में मंजीत नामक व्यक्ति ने बुलाया। जब पिता उससे मिलने गए तो वह और उसका दोस्त दोनों उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी देर बाद उसने मंजीत को फोन किया तो उसने कहा कि वह नहर किनारे शराब पार्टी कर रहे थे। उसके बाद पिता को वहां पर छोड़कर आ गए। अनहोनी होने की आशंका में उन्होंने चांदनीबाग पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। 15 अगस्त को दोपहर बाद करीब चार बजे पिता का शव रोहतक बाईपास के पास नहर किनारे झाड़ियों में मिला। उनकी एक आंख बाहर निकली हुई थी। शरीर पर चोट के निशान थे। एक हाथ टूटा हुआ भी था। आरोप है कि मंजीत, सिल्लू और लीलू ने उसके पिता की हत्या की है। मृतक चार बच्चों का पिता था, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन


आरोप है कि मंजीत निवासी संजय चौक अपनी गाड़ियां दिल्ली रूट पर चलवाता है। वह रेहड़ी चालकों पर धक्कासाही कर उनसे फल खाता रहता था। एक, दो बार उसने पिता के साथ भी ऐसे किया। बाद में पिता ने सामान के रुपये मांगे तो वह रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल हत्या है या हादसा कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-संदीप सिंह, प्रभारी, चांदनीबाग थाना।
मतलौडा : मतलौडा निवासी सूरजभान ने बताया कि उनके पिता जयमल (62) गांव के ही मछली तालाब के ठेकेदार व अपने भतीजे रणबीर के पास चौकीदार की नौकरी करते थे। वह मंगलवार रात आठ बजे घर से निकले थे। नौकरी पर जाने के बाद उन्होंने पहले अपने बड़े बेटे राजेंद्र को फोन किया। उसके बाद उन्होंने ठेकेदार रणबीर के पास फोन किया और बताया कि दो युवक तालाब के पास बैठकर शराब पी रहे हैं। सुबह सात बजे तालाब में भैंसों को लेकर जाने वाले ग्रामीण ने पिता का शव देख सरपंच और पुलिस को सूचना दी। मतलौडा पुलिस के साथ ह भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पिता के सिर पर वजनी हथियार से हमला किया गया था। एफएसएल को तालाब किनारे पिता को घसीटकर तालाब में फेंकने के निशान भी मिले। इसके अलावा टीम ने मौके से शराब की बोतल, बेल्ट का बिल्ला, दो चप्पल, एक आईडी कार्ड और ईंट पत्थर बरामद किया है। मृतक तीन बेटों का पिता था।

हर रोज करती थी पुलिस गश्त, तीन बजे भी की थी-

पुलिसकर्मी डिंपी के अनुसार वह रोजाना रात को गश्त के दौरान जयपल के पास से होकर गुजरते थे। मंगलवार रात भी वह तीन बजे गश्त कर गए थे, लेकिन उन्हें जयमल नहीं मिला। सुबह पांच बजे ठेकेदार रणबीर भी तालाब में देखकर गया था।



वर्जन



शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके से टीम से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं।

-आईपीएस मनप्रीत सिंह, ट्रेनी प्रभारी, मतलौडा थाना।
इसराना : लोहारी गांव से रविवार दोपहर घर से दो दोस्तों के साथ गए नरेश का शव बुधवार को कालखा भंडारी रोड से लगे गन्ने के खेत में मिला। शव को कुत्तों के नोंचने के निशान मिले बताए गए हैं। मृतक गांव लोहारी में अपने ही घर के पास टेलरिंग की दुकान चलाता था। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि रविवार दोपहर में उसका भाई नरेश को दो व्यक्ति घर से बुला कर ले गए थे। जब भाई नरेश घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार मंगलवार कालखा भंडारी रोड के पास नरेश की बाइक खड़ी मिलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बुधवार सुबह कालखा भंडारी रोड के साथ एक गन्ने के खेत में किसी ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के साथ कपड़ों में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। परिजनों को आशंका है कि दोस्तों के साथ खाने पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या की गई है।



दो बच्चों का पिता था नरेश-



परिजनों के अनुसार नरेश शादीशुदा था। मौत के बाद पत्नी, एक बेटी व एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस प्रकरण में घर से ले कर गए दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।


वर्जन

इस मामले में पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। शव मिलने के बाद हत्या समेत अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव का पानीपत में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। अब पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



- बलराज सिंह, प्रभारी, इसराना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed