फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more die to corona and 123 new positive case

कोरोना से दो और मौत, 123 केस आए पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two more die to corona and 123 new positive case
कोरोना वायरस से जिले में मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार को कोरोना से दो और मौत हो गईं। सितंबर में अब तक 20 लोगों की जान वायरस लील चुका है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 74 पहुंच चुका है। गांव बिजवा निवासी 60 वर्षीय और सेक्टर-6 निवासी 55 वर्षीय पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार जन सेवा दल ने शिवपुरी में किया। इसके साथ ही शुक्रवार को कोरोना के 123 मामले सामने आए हैं, जबकि 100 लोगों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

इन कालोनियों में मिले नए केस
आदर्श कॉलोनी, सेक्टर 13-17, शक्ति नगर, समालखा के कालीरमन पाना, राजीव कॉलोनी, पुरानी गुड़ मंडी, न्यू अनाज मंडी और माता मंदिर रोड, पावटी, महावटी, तहसील कैंप, सिवाह, अंसल, मॉडल टाउन, रिसालू, परढाना, दुष्यंत नगर, नलवा कॉलोनी, जलमाणा, शिमला गुजरान, वैसरी, शेरा, लोहारी, कृष्णा नगर, मतलौडा, सीठाना, जौंधन कलां, अलीपुर, कवी, छोटा मेहराना, अग्रसेन चौक, पुलिस लाइन पानीपत, शांति नगर, ज्योति कॉलोनी, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, उग्राखेड़ी, पावर हाउस, हलवाई हट्टा, देशराज कॉलोनी, कारद, फ्रेंड्स कॉलोनी, नवादा, बिहोली, नामुंडा, डिडवाड़ी, बिंझौल, सेक्टर-25, रिफाइनरी, आठ मरला, उझा, अदियाना, छाजपुर और भीमगोडा मंदिर।
विज्ञापन

शनिवार को 2102 सैंपल जांच के लिए भेजे गए : सीएमओ
जिले में अब तक 43 हजार 332 सैंपल लिए गए। जिनमें से 37 हजार 145 की रिपोर्ट नेगेटिव रही। शनिवार को 2102 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी तक पानीपत में कुल 6687 केसों में से 1369 एक्टिव हैं। 94 केस अब तक अंट्रेसेबल हैं। -डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed