फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more cases were found, 10 infected in five days

दो और केस मिले, पांच दिन में 10 हुए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two more cases were found, 10 infected in five days
पानीपत। ओमिक्रॉन के मंडराते खतरे के साथ कोरोना फिर से डराने लगा है। पांच दिनों से लगातार केस मिल रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना के दो नए मामले मिले। इनमें बनारस से लौटा युवक और 32 साल की महिला शामिल है। महिला को चार दिन से बुखार था। उसने रविवार को जांच कराई थी। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दोनों को सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 13 हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंगलवार को विदेश से 53 लोग पानीपत लौटे हैं। इनको ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीमें फील्ड में काम कर रही है। विभाग के अनुसार, डेढ़ माह में विदेश से 839 लोग लौटे हैं, इनमें से जहां 721 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है वहीं 118 लोगों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इस काम में पुलिस की भी मदद लेने के बावजूद नतीजा बेहतर नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण में काफी तेजी आई है। पिछले सात दिन में 20,779 लोगों ने कोरोना की पहली व 49,946 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। अब तक जिले में 9.45 लाख लोग टीकाकरण की पहली और 5.60 लाख लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। विभाग अगले एक सप्ताह में पहली डोज का 100 प्रतिशत टॉरगेट पूरा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए लग रही लोगों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को सिविल अस्पताल में दो केंद्र बनाए गए। एक केंद्र ओपीडी के बाहर व दूसरा केंद्र अस्पताल की कैंटीन के पास लगाया गया। दोनों केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सात गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। सिविल अस्पताल में मंगलवार को साढ़े तीन हजार लोगों का टीकाकरण किया गया है।
लोगों की जुट रही भीड़ बन सकती है खतरा
कोरोना टीकाकरण के लिए जुट रही लोगों की भीड़ बड़ा खतरा बन सकती है। अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों में टीकाकरण के लिए धक्का मुक्की का माहौल रहता है। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही सिविल अस्पताल में पहुंच रहे। लोगों की ये जुट रही भीड़ बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है।

टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है, लोगों से मास्क का प्रयोग करें- डॉ. शशि
टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। अब अस्पताल में दो केंद्र बना दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि वो अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें।
डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed