{"_id":"624ca1f4f1fb8f1e064ff000","slug":"two-more-accused-arrested-in-murder-panipat-news-knl1040342131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। समालखा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा के पास 70 माइलस्टोन ढाबे पर 27 मार्च की रात डिकाडला निवासी नितेश की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भोडवाल माजरी निवासी सोनू उर्फ श्यामी पुत्र कटार सिंह के रूप में हुई। इससे पहले मुख्य आरोपी प्रवीण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गौरतलब है कि 27 मार्च की रात आरोपियों ने 70 माइलस्टोन ढाबे पर गांव डिकाडला निवासी नितेश (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर रह रहे थे। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ करने और वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सिगरेट का धुआं छोड़ने पर कर दी थी हत्या
समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी 27 मार्च की रात जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास 70 माइल स्टोन ढाबे पर गए थे। ढाबे पर डिकाडला निवासी नितेश सिगरेट पी रहा था और धुआं उनकी ओर छोड़ रहा था। इस बात को लेकर उन तीनों की नितेश के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी सोनू व जोगिंद्र ने नितेश को पकड़ लिया और आरोपी प्रवीण ने चाकू निकालकर नितेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद नितेश की मौत हो गई। आरोपी प्रवीण से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया चाकू व बाइक बरामद की गई है।