फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two miscreants looted money, bike

दो बदमाशों ने रुपये, बाइक लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants looted money, bike
पानीपत। बाबरी मस्जिद के पास नकाबपोश दो बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन, बाइक और 2000 रुपये लूट लिए। पुलिस में शिकायत देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । पीड़ित ने एक राहगीर से फोन लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ किला थाना में पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई और लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

बबैल रोड स्थित भारत नगर निवासी सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे वह देवी मंदिर से गंदे नाले की पटरी से होते हुए बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह बाबरी मस्जिद के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उससे बाइक मोबाइल और 2000 छीन लिए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर छोटू राम चौक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी युवक नकाबपोश थे और कैपरी पहने हुए थे ।उसने स्थानीय लोगों से मदद की अपील की, लेकिन वह तमाशबीन होकर खड़े रहे। एक राहगीर का फोन लेकर परिजनों को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed