{"_id":"60a01d3f8ebc3e86fd2dc129","slug":"two-miscreants-fired-pistols-fired-at-paul-electronics-owner-panipat-news-knl70061510","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक पर दो बदमाशों ने तानी पिस्तौल, हवाई फायर कर भागे 22-02-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक पर दो बदमाशों ने तानी पिस्तौल, हवाई फायर कर भागे 22-02-17
विज्ञापन
सेक्टर-18 स्थित ड्रेन नंबर दो के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कार में सवार पॉल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया। उन पर पिस्तौल तानकर फायरिंग कर दी, गनीमत रही कि गोली कार के शीशे में टकराई और वह बच गया। इतने में एक बदमाश बोला कि यह वह शख्स नहीं, जिसे हम मारने आए थे, चलो। इतना कहकर वह फरार हो गए। पॉल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में अंसल निवासी गौरव पाल ने बताया कि उसकी इंसार बाजार में पॉल इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। वह अपनी कार से शुक्रवार को निजी काम से घरौंडा गया था। जब घर लौट रहा था तो सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के पास दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक उसकी कार के आगे रोक दी। एक बदमाश ने उससे रास्ता पूछा, जबकि दूसरे युवक ने पैंट की जेब से पिस्तौल निकाल ली। इसी बीच उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली गाड़ी के अगले शीशे पर जाकर लगी और वह बच गया। बदमाश ने कहा कि यह वह शख्स नहीं है, जिसे वह मारने के लिए आए थे। जिसके बाद वह हवाई फायर करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पीड़ित गौरव ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुशमनी नहीं है। वह सुबह दुकान पर जाते है और शाम को वापस आ जाते है। इसके अलावा उनका अब तक किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है। आरोपी किसी को मारने के लिए आए थे, किस्मत थी कि वह बच गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम:
वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुनीता और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित का लेकर क्षेत्र का दौरा कराया, लेकिन बरमाशों का कोई कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद पीड़ित को लेकर टीम थाने पहुंची। जहां शिकायत के बाद पीड़ित गौरव की गाड़ी के एफएसएल टीम ने सैंपल लिए गए।
गौरव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और आईपीसी 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी