{"_id":"6159f97c8ebc3e8bb11c2a88","slug":"two-miscreants-attacked-the-servant-with-a-knife-and-snatched-the-mobile-panipat-news-knl853331181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को घुुमा रहे नौकर पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को घुुमा रहे नौकर पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर छीना मोबाइल
विज्ञापन
घायल जय
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 18 में कुत्ते को घुमा रहे नौकर से दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर मोबाइल लूट लिया। नौकर ने मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। मकान मालकिन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह आईसीयू वार्ड में उपचाराधीन है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी निवासी जय ने बताया कि वह हाल में पानीपत की गीता कॉलोनी निवासी कुलभूषण के मकान में घरेलू कार्य करता है। वह एक अक्तूबर को रोजाना की तरह मालिक के पालतू कुत्ते को रात साढ़े नौ बजे सेक्टर 18 में घुमाने के लिए लेकर गया था। इसी बीच उसका एक कॉल आया तो वह फोन पर बात करने लगा। उसके पास बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और कोठी नंबर 111 का पता पूछने लगे। उसने बताने से ऐतराज कर दिया, जिस रंजिश में बाइक पर बैठे एक युवक ने उसके पेट में चाकू से वार किया और फोन छीन लिया।
बाइक पर सवार होकर दोबारा आए बदमाश
घायल ने बताया कि आरोपी फोन छीनने के बाद बाइक पर सवार होकर कुछ दूरी पर चले गए थे। जिसके बाद वह दोबारा आए और उस पर दोबारा चाकू से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। वह दौड़ते हुए मालिक के घर घुस गया और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
घायल युवक के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राम निवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी