{"_id":"62c1fd08d303f832774c6172","slug":"two-members-of-bike-theft-gang-arrested-panipat-news-knl1134810195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 16 बाइक व स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 16 बाइक व स्कूटी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले की सीआईए-3 ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 16 बाइकें और एक स्कूटी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए उन्हें रुपये की जरूरत पड़ी तो दोनों बाइक चोरी की वारदात अंजाम देने लगे।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपियों की पहचान समालखा के गांव टिटाना निवासी रोहित और संजीव उर्फ संजू के रूप में हुई। दोनों आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर आरोपी रोहित के घर और पानीपत एनएफएल के पीछे झाड़ियों में छिपाकर खड़ी कर देते थे। आरोपी चोरी की उक्त बाइकों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।
चोरी की इन वारदात का खुलासा
- आरोपियों ने चार दिन पहले समलाखा गुड़मंडी से बाइक चोरी की।
- जनवरी में गांव उग्राखेड़ी में कृष्ण के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की।
- मार्च में गांव नन्हेडा से विनीत के घर के बाहर से बाइक चोरी की।
- जून में समालखा में चुलकाना रोड पर शराब ठेके के पास से बाइक चोरी की।
- मार्च में डाबर कॉलोनी में विकास के घर के बाहर से उसकी बाइक चुराई
- मई में सनौली जलालपुर रोड से बाइक चोरी की।
- मई में ही आरएम आनंद अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी की।
- जून में सेक्टर 11 में पंकज के घर के बाहर से उसकी बाइक चुराई।
- जून में पानीपत रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी की।
- इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें और एक स्कूटी बरामद हुई। मालिक की पहचान न होने पर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।