फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two lakhs looted after attacking friends in car

Panipat News: कार सवार दोस्तों पर हमला कर लूटे दो लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs looted after attacking friends in car
पानीपत। गोहाना मोड़ पर नहरों के पास 10-12 युवकों ने कार सवार दो दोस्तों को बुरी तरह पीटा। उनकी कार में तोड़फोड़ कर दो लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित अपने दोस्त को मॉडल टाउन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे थे। दो आरोपियों की पहचान हो गई है। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने दो नामजदों समेत 10-12 युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुआना लाखू गांव के मंजीत ने पुलिस को बताया कि उसने 23 फरवरी को अपने दोस्त सुमित को मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह शाम साढ़े छह बजे सुमित को दाखिल कराकर अपने दोस्त धर्मपाल के साथ गांव जो रहा था। गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच सामने सामने से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। उन्होंने उनकी गाड़ी के सामने मोटरसाइकिल अड़ा दी। धर्मपाल कार से नीचे उतरा तो वह गाली गलौज करने लगे। वह भी गाड़ी से उतरकर बीच बचाव करने लगा तो एक युवक उनकी कार से चाबी निकाल कर कच्चे रास्ते से नहर की पटरी पर भागने लगा। धर्मपाल ने उसका पीछा किया कुछ दूरी पर इन युवकों के 10-12 साथी शराब पी रहे थे। वह हवा में हथियार भी लहरा रहे थे। इन सभी ने धर्मपाल पर ईंटों से हमला कर दिया और उसकी पिटाई भी की। वह धर्मपाल को बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। उसने झाड़ियों में छुपकर जान बचाई और पुलिस को कॉल की। यह युवक उनकी कार में तोड़फोड़ कर दो लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने यहां पहुंचकर उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां से धर्मपाल को डॉक्टरों ने खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्होंने धर्मपाल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जिन दो युवकों ने उनका रास्ता रोका था। वह बिंझौल गांव के अंकित व सचिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed