फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two lakh rupees stolen from home, Panipat

दोस्त की पत्नी का उपचार कराने गया मकान मालिक, घर से दो लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from home, Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गांव सौंधापुर में एक मकान मालिक सोमवार रात दो बजे अपने दोस्त के साथ उसकी पत्नी का उपचार कराने के लिए गया। लेकिन मंगलवार सुबह लौटा तो मकान से लैपटॉप और दो लाख रुपये चोरी मिले। मकान मालिक ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने मकान में सो रही उसकी बुजुर्ग मां पर पहले नशीला स्प्रे किया और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सौंधापुर चौक निवासी रविंद्र ने बताया कि गत 10 मई की रात दो बजे उसके दोस्त की पत्नी की हालत खराब हो गई। जिस वजह दोस्त ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। वह अपने दोस्त के साथ उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल गाया था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां अकेली थी, जो सो रही थी। वह 11 मई की सुबह घर पहुंचा तो बैग चोरी मिला। जिसके अंदर लैपटॉप और तीन बैंकों की चेकबुक रखी थी।
विज्ञापन

वहीं उसने अंदर रखे दो लाख रुपये भी चोरी मिले। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed