फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed, three injured in Tralla car collision

सनौलीः ट्राले और कार की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Aug 2019 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सनौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सनौली (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in Tralla car collision
सांकेतिक तस्वीर

गांव सनौली खुर्द के पास वीरवार देर रात करीब एक बजे ट्राले और कार की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। ये चारों युवक हरिद्वार से वापस हिसार जा रहे थे। सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


घटना के बाद से ही ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हिसार के गांव नलवा के कैलाश, गांव बालक के वीरभान, गांव रलावास कलां के कुलदीप और अनिल व गांव जुराणा के कर्मवीर कार से हरिद्वार गए थे। वीरवार को जब वे हरिद्वार से हिसार जा रहे थे तो गांव सनौली के पास वीरवार रात एक बजे कोरसेंट से भरे एक ट्राले ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे पांचों युवक घायल हो गए। इनमें से घायल गांव बालक के वीरभान को पानीपत से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि घायल गांव नलवा के कैलाश ने पानीपत सिविल अस्पताल में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल कुलदीप गांव रलावास कलां, कर्मबीर गांव जुराणा, अनिल गांव रालवास कलां को हिसार अस्पताल में दाखिल कराया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनौली थाना पुलिस एसएचओ राजबीर सिंह ने बताया कि ट्राले की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए है। ट्राले को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed