{"_id":"82e24c919352ce82709432f85a5e297f","slug":"two-killed-by-falling-soil-tonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तोंदा गिरने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का तोंदा गिरने से दो की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत-गोहाना रेलवे लाइन पर भादौड़ के नजदीक रेलवे अंडरपास के लिए खुदाई करते समय मिट्टी का तोंदा गिरने से एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई और तीसरे की हालत नाजुक है।
जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों शवों को शव गृह में रखवा दिया है।
हादसा सोमवार दोपहर बाद हुआ। पानीपत-गोहाना रेल मार्ग पर डाहर से भादौड़ मार्ग पर रेलवे अंडर पास बनाने का काम चल रहा था।
इसमें एक महिला समेत तीन मजदूर काम पर लगे हुए थे। दोपहर बाद मिट्टी को तोंदा मिल गया और नन्हीं देवी निवासी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और गोतु विश्वास निवासी बिहार और ज्वाला प्रसाद निवासी यूपी नीचे दब गए। उन पर तोंदा गिरते ही बाकी लोग चिल्ला उठे और वहां पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला।
लोगों ने हादसे की सूचना जीआरपी व जिला पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को मिट्टी से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंची।
यहां पर डाक्टरों ने नन्हीं देवी और गोतु विश्वास को मृत घोषित कर दिया और ज्वाला प्रसाद को गंभीरावस्था के चलते उपचार शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को शव गृह में रखा है।