फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two hours of examination, 20 students will be able to sit in the class

दो घंटे की परीक्षा, कक्षा में बैठ सकेंगे 20 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two hours of examination, 20 students will be able to sit in the class
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा में प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों प्रश्न होंगे। इसके अलावा अब एक कक्षा में 20 परीक्षार्थी बैठकर परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट के ई-परीक्षा पोर्टल पर 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा के प्रवेश-पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को ध्यान देना होगा कि उन्हें अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना होगा क्योंकि संबंधित स्कूल ही एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे फर्जी परीक्षार्थियों का पता लगाना आसान होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से किया जाना है। कक्षा 10वीं के लिए टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई तक किया जाएगा। जबकि कक्षा 12वीं के लिए टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की जानी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा का डिटेल शेड्यूल उपलब्ध है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी लेकिन विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं में मोबाइल फोन, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं।
सीबीएसई की अभिभावकों को सलाह
सीबीएसई ने माता-पिता और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उन निर्देशों को पढ़ें जो एडमिट कार्ड पर लिखे हैं। छात्रों द्वारा चुने गए विषयों की लिस्ट के साथ स्कूलों को प्रवेशपत्र प्रदान किए जाएंगे। फिर इन पर स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे और छात्रों को सौंपे जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सीबीएसई टर्म-2 एग्जाम गाइडलाइंस
- कोरोना संक्रमण के केस में कमी को देखते हुए बोर्ड ने कोविड दिशानिर्देशों में ढील दी है। अब एक कक्षा में 20 परीक्षार्थी बैठ सकेंगे।
- परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। मास्क न होने पर स्कूल उन्हें देगा।
- टर्म 2 के प्रश्न पत्र अभिरक्षक-प्रबंधक को भेजे जाएंगे।
- परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड की ओर से तीन चरण सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी।
- परीक्षा केंद्रों का पूरा कामकाज केंद्र अधीक्षक द्वारा ही संभाला जाएगा।
- परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा और 10 बजे तक बैठना होगा।
-परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10 बजे बंद कर दिया जाएगा और किसी भी छात्र को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
- सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
- सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। सभी छात्र-छात्राओं को इन दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इनमें कोविड प्रोटोकॉल भी शामिल हैं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड स्कूलों में भेज दिए हैं। विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल से ही एडमिट कार्ड कलेक्ट करना होगा। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed