फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two freezers of the mortuary are damaged, dead bodies are rotting.

Panipat News: शवगृह के दो फ्रीजर खराब, सड़ रहे शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Two freezers of the mortuary are damaged, dead bodies are rotting.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की 42 करोड़ रुपये की लागत बनी बिल्डिंग के शवगृह के डीप फ्रीजर तीन दिन से खराब पड़े हैं। यहां एक माह पहले ही 10 लाख रुपये के दो डीप फ्रीजर इंस्टॉल किए गए थे। दो डीप फ्रीजर पुराने हैं। गर्मी में चारों फ्रीजर काम करना बंद कर दिए। इसके चलते अब यहां शव सड़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में यहां पोस्टमार्टम के लिए रिकॉर्ड 31 शव आ चुके हैं। ऐसे शवों को खुले में फर्श पर ही रखना पड़ रहा है। इनकी दुर्गंध 50 मीटर दूर तक फैली हुई है। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को मुंह ढककर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों व कर्मचारियों को थ्री लेयर मास्क पहनकर पोस्टमार्टम करना पड़ रहा है। शवों की हालत यह है कि उनमें से पानी निकल रहा है, जो कि शवगृह में फैला है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए यहां काम करना मुश्किल हो गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए आने वाले लोग यहां उल्टियां तक कर रहे हैं। अब भी शव गृह में दो शव रखे हुए हैं। यह दोनों शव अज्ञात हैं। जो कई कई दिन पुराने हैं। इनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। सबसे ज्यादा बुरी हालत इन शवों की ही है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में शवों का ढेर लगा है। जन सेवा दल के सदस्य पिछले पांच दिनों में 20 से अधिक शवों को यहां ला चुके हैं। इनमें से अधिकतर लावारिश ही थे। बुधवार को शव गृह के बाहर बैठे एक नौजवान युवक की अचानक से मौत हो गई थी। रेलवे स्टेशव, फ्लाईओवर के नीचे, बस स्टैंड के सामने , संजय चौक व जिला नागरिक अस्पताल में लगातार शव मिल रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत भयंकर गर्मी के कारण हुई है लेकिन असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



इसलिए जरूरी है फ्रीजर
शवों को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए कूलिंग की जरूरत होती है। शवों को बर्फ के माध्यम कई दिनों तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। सिविल अस्पताल में चार फ्रीजर के नीचे शवों को रखने के आठ बॉक्स बने हुए हैं। फ्रीजर में बॉडी करीब आठ-दस दिन तक खराब नहीं होती है। शवों में किसी तरह की दुर्गंध नहीं होती। फ्रीजर के बिना शव में आठ घंटे के बाद ही बदबू आनी शुरू हो जाती है। शव सड़ने लगता है और फूल जाता है।

बॉक्स

चिकित्सक और कर्मचारी भी परेशान

इन हालात के चलते पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत कर्मचारी बेहद परेशान हैं, क्योंकि उन्हें शवों की देखरेख के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में शवगृह के हालात दयनीय बने हुए हैं। अस्पताल की ओर से फ्रीजर कंपनी को सूचना दी जा चुकी है लेकिन अब तक कंपनी से इंजीनियर नहीं आया है।

बॉक्स

जन सेवा दल ने किया शवगृह के बाहर हवन-

जन सेवा दल के सदस्यों ने वीरवार को शवगृह के बाहर हवन भी किया है। यह हवन सुख शांति के लिए किया गया है। जन सेवा दल के महासचिव चमन गुलाटी ने बताया कि पिछले पांच दिन में 30 से अधिक शवों के पोस्टमार्टम हुए हैं। इससे पहले इतने लोगों की एक साथ मौत के मामले नहीं आए थे। वह शहर के अ लग अलग हिस्सों से शवों को उठाकर ला रहे हैं। पहले पोस्टमार्टम के लिए शवों को लाते हैं। फिर लावारिश शवों का अंतिम संस्कार भी करवाते हैं।



वर्जन-

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि फ्रीजरों को ठीक कराया जा रहा है। कंपनी को सूचना दी जा चुकी है। इनके इतने जल्दी खराब होने पर भी कंपनी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed