{"_id":"6b0180fb40ea7babdc0ba51c","slug":"two-disciplines-from-sd-college-selected-for-state-level-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167959-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडी कॉलेज की दो विधाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडी कॉलेज की दो विधाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
- एसडी पीजी कॉलेज का दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन
-विद्यार्थियों ने जीती कुल 75 हजार दो सौ रुपये की धनराशि
-ग्रुप फोक डांस और नुक्कड़ नाटक में प्रथम, कविता लेखन में दूसरा और हरियाणवी फोक ऑर्केस्ट्रा में हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। महोत्सव में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए छह में से चार विधाओं में पुरस्कार हासिल किए। कॉलेज की टीम ने ग्रुप फोक डांस और नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त कर 57,400 रुपये की पुरस्कार राशि जीती। दोनों विधाओं की टीमों का चयन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए भी हुआ है।
इसके अलावा हरियाणवी फोक ऑर्केस्ट्रा में कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर 14,700 रुपये और कविता लेखन में दूसरा स्थान प्राप्त कर 3,100 रुपये का पुरस्कार जीता। इस प्रकार कॉलेज ने कुल 75,200 रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की। महोत्सव में विद्यार्थियों को सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया गया। डॉ. मोनिका खुराना ने कॉलेज की ओर से नोडल अधिकारी की भूमिका निभाई।
कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि संस्कृति जीवन का आधार है। यह व्यक्ति को ज्ञान, नैतिकता और समझ प्रदान करने के साथ उसकी सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। कला व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के योग्य बनाती है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि जिला युवा महोत्सव युवाओं को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है, उनमें आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है तथा भविष्य में कॅरिअर के नए अवसर मिलते हैं।
5 से 7