फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण और परिजनों से बात कर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस को दिए बयान में आनंद निवासी डबकौली कलां, करनाल ने बताया कि वह अपने लड़के गौरव के साथ बुलेट बाइक पर अपने काम से रात करीब सवा 9 बजे अपनी रिश्तेदारी में गांव छारा, झज्जर के लिए चले थे। गौरव मोटरसाईकिल चला रहा था। रात करीब सवा दस बजे समालखा फ्लाईओवर पर पीछे से आई बोलैरो पिकअप बाईक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे समालखा के सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में पुलिस को दी शिकायत में सतीश निवासी गांव मनाना ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का सतबीर एलएनटी कॉलेज मच्छरौली में नौकरी करता था। संस्थान के मालिक का फार्म गांव दिवाना में है। रात करीब नो बजे सतबीर बाइक पर फार्म से गांव वापिस लौट रहा था। दिल्ली पैरलल नहर रोड पर गांव बुढशाम व नारायणा के बीच पीछे से तेज रफ्तार आई डाक गाडी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से उसे पानीपत के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed