फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two die after being hit by a train.

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत .

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two die after being hit by a train.
समालखा। ट्रेन की चपेट में आने से भोड़वाल माजरी निवासी जयभगवान (57) और बिहार निवासी प्रवासी मजदूर अर्जुन (25) की मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाए।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की शाम 7:30 बजे भोड़वाल माजरी के पास अप ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक की शनाख्त गांव भोड़वाल माजरी निवासी जयभगवान के तौर पर हुई। वे रेलवे में बुकिंग व्यवस्था में सीबीएस के पद पर सोनीपत में तैनात थे। रविवार को छुट्टी होने पर शाम के समय घर से घूमने के लिए निकले थे। तभी मालगाड़ी की चपेट में आने पर उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा मनाना फाटक के पास हुआ। बिहार के अररिया जिले के गांव गगरीह का रहने वाला अर्जुन गांव खलीला निवासी किसान अशोक के यहां धान रोपाई के लिए आया था। रविवार को दोपहर अर्जुन समालखा से सामान लाने के लिए रेलवे ट्रैक के साथ निकल पड़ा। करीब ढाई बजे जैसे ही मनाना फाटक के पास पहुंचा तो अप ट्रैक पर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। शिनाख्त के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed