फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two day strike ends in grain market Bapauli

Panipat News: अनाज मंडी बापौली में दो दिन की हड़ताल समाप्त, गेहूं खरीद का कार्य हुआ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Two day strike ends in grain market Bapauli
बापौली। अनाज मंडी बापौली के आढ़तियों की मंगलवार को दो दिवसीय हड़ताल समाप्त करवा दी गई है। इसके साथ गेहूं खरीद और उठान का काम भी मंगलवार को शुरू हो गया है। जबकि सनौली मंडी में नमी के चलते खरीद बंद रही। इसे लेकर मार्केट कमेटी की ओर से आढ़तियों को नोटिस तक जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बापौली मंडी के आढ़तियों ने सोमवार को बैठक करके सामूहिक रूप से गेहूं में नमी के चलते एजेंसियों द्वारा खरीद न करने और खरीदे गेहूं का उठान न होने पर दो दिन तक काम बंद रखने का फैसला लिया गया था। मंगलवार को बापौली मार्केट कमेटी के सचिव सुंदर सिंह और खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस की निरीक्षक ज्योति ने मंडी के प्रधान दलीप रावल व अन्य आढ़तियों के साथ बैठक की। जिस पर मंडी प्रधान दलीप रावल ने कहा कि मंडी से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है और सारी अनाजमंडी गेहूं से भरी हुई है। किसान भी नमी वाला गेहूं लेकर आ रहे हैं। गेहूं के सुखाने को लेकर भी मंडी में जगह नहीं बची है। आढ़तियों ने कहा कि मंडी से खरीदे गए गेहूं का उठान समय पर होना चाहिए और एजेंसी द्वारा गेहूं की रोजाना खरीद की जानी चाहिए। जिससे किसानों व आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं आएगी। जिस पर मार्केट कमेटी के सचिव सुंदर सिंह व निरीक्षक ज्योति ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि गेहूं का उठान समय पर किया जाएगा और खरीद को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उसके बाद आढ़तियों ने अपनी दो दिवसीय काम बंद रखने की हडताल को वापस ले लिया। अनाज मंडी में खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई। मंडी सचिव सुंदर सिंह के अनुसार शाम तक करीब चार हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इस अवसर पर आढ़ती रकम सिंह रावल, कटार सिंह, मोहक्कम सिंह छौक्कर, सुभाष, लदाराम, राजपाल व ईशम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सनौली खुर्द अनाज मंडी में कुछ आढतियों द्वारा नमी वाला गेहूं बोरियों में भरवाने पर मार्केट कमेटी के सचिव सुंदर सिंह ने 7-8 आढ़तियों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि बिना गेट पास के गेहूं की कोई ट्राली अंदर नहीं आना चाहिए। गेहूं की साफ सफाई अच्छे से होनी चाहिए। इसके अलावा गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर कोई आढती इन हिदायतों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि सनौली खुर्द मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है पर मंगलवार को नमी के चलते खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed