फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two caught cheating 97.49 lakh in the name of investment

Panipat News: निवेश के नाम पर 97.49 लाख ठगने वाले दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two caught cheating 97.49 lakh in the name of investment
पानीपत। कंपनी में निवेश करने के नाम पर निवेशकों से ठगी के मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस टीम ने दो आरोपियों को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी राजेश और करनपाल ने मामले में नामजद साथी आरोपियों के साथ मिलकर कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उनकी कंपनी वर्ष 2010 में रजिस्टर्ड हुई थी। जून 2018 तक उन्होंने कंपनी को अच्छे से चलाया। इसके बाद निवेशकों को प्रलोभन दिया कि अपना पैसा इसी वर्ष कंपनी में निवेश कर लो वर्ष 2019 में स्कीम महंगी हो जाएगी। निवेशकों ने कंपनी पर विश्वास करते हुए और पैसा लगा दिया। बाद में उन्होंने निवेशकों को किश्त का पैसा वापस देना बंद कर दिया। उक्त मामले में इनके दो साथी आरोपी ललित और विशाल निवासी मेरठ की जुलाई 2022 में गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


यह है मामला
विकास नगर निवासी गोविंद ने शिकायत में बताया था कि यूपी के मेरठ जिला के गांव मवाना निवासी बृजमोहन ने एक कंपनी में निवेश करने की बात कही। एजेंट बृजमोहन व कंपनी के सीएमडी संजय भाटी निवासी गाजियाबाद, राजेश निवासी खुरजा बुलंदशहर, करनपाल, ललित और विशाल निवासी मेरठ यूपी ने उनको कंपनी में पैसे निवेश करने का प्रलोभन दिया। सेमिनार के दौरान निवेशकों को गाड़ी और बाइक बांटी। 18 फरवरी 2018 को पानीपत में बैठक की गई। उसको 62100 रुपये निवेश करने पर एक साल तक प्रति माह 9765 रुपये वापस करने की बात कही। इसी तरह 124200 रुपये निवेश करने पर 19330 रुपये प्रतिमाह वापस की बात तहय हुई। इस तरह निवेशकों से 97.49 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed