फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two brother fired three round on brick owner

ईंट भट्ठा संचालक पर दो भाईंयो ने चलाई तीन गोलिया, अस्पताल में घुसकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two brother fired three round on brick owner
मॉडल टाउन क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास ईंट भट्ठा मालिक पर दो भाइयों ने हत्या के इरादे से तीन फायर किए। ईंट भट्टा मालिक ने किसी तरह मौके से भागकर अस्पताल में छिपते हुए जान बचाई। आरोपी मौके से एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बांध निवासी संजीव दांगी ने बताया कि उसके गांव इसराना व पलडी में ईंट बनाने के भट्टे हैं। वर्ष-2019 में ईंट भट्ठा संचालक निवासी मॉडल टाऊन ने डीसी को शिकायत कर दी थी कि संजीव दांगी ने अपने भट्ठे को समय से पहले ही शुरू कर दिया है। वह रविवार की रात को वह अपने दोस्तों के साथ पानीपत के मॉडल टाउन में तरुण मान के पास आया हुआ था। वहीं उसके दोस्त दलबीर ने फोन कर अजय को सुनील मेमोरियल अस्पताल के पास बुलाया। जब वह बात कर रहे थे तो उसने अजय से पूछा कि उसने डीसी को उसकी शिकायत क्यों की थी। जिस पर वह तैश में आ गया तथा धमकी देने लगा। अजय ने फोन करके अपने भाई अमन को भी बुला लिया। जो एक्टिवा पर हथियार लेकर वहां पहुंचा। संजीव का आरोप है कि अजय व उसके भाई अमन ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर हथियार से तीन फायर किए। उसने अस्पताल में छिप कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed