फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two bodies lay day at the station

स्टेशन पर दिनभर पड़े रहे दो शव

Sun, 27 Oct 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 27 Oct 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
पानीपत रेलवे स्टेशन परिसर में दिनभर दो शव लावारिस पड़े रहे। रेलवे अधिकारियों और जीआरपी ने इन्हें उठवाने की जहमत नहीं उठाई। शवों के कारण यात्री भी परेशान होते रहे। वहीं, देर शाम जब इस बारे में जीआरपी से बात की गई तो कर्मियों ने शवों के बारे में अनभिज्ञता जताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दिनभर एक पुरुष और महिला का शव पड़ा रहा। रेलवे अधिकारियों और जीआरपी ने दिनभर शव नहीं उठवाए। प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी की टंकी के पास एक पुरुष और दो पर एक महिला का शव पड़ा रहा।
विज्ञापन


यात्रियों की माने तो ये शव सुबह से पड़े थे। शवों के बारे में कई रेलवे अधिकारियों को भी अवगत कराया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद यात्री रवि कुमार, संदीप, साहिल और अनीता ने बताया कि कई यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों व जीआरपी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देख महिला हुई बेहोश
प्लेटफार्म नंबर दो पर पड़े महिला के शव को देखकर कई यात्रियों के होश उड़ गए। शव गली-सड़ी हालत में था। शव को देखकर एक महिला तो बेहोश तक हो गई। यात्रियों ने बताया कि इसी दौरान किसी ने महिला के शव पर पास ही पड़ा कंबल डाल दिया।

वर्जन

शव उठाने में थोड़ी देरी हो गई थी। इन्हें उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
रणधीर सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed