फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two bike riding youths snatched mobile from a young man going on duty

Panipat News: ड्यूटी पर जा रहे युवक से बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two bike riding youths snatched mobile from a young man going on duty
चौटाला रोड स्थित शिव मंदिर चौक की वारदात, चांदनीबाग थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। चौटाला रोड स्थित शिव मंदिर चौक के पास नकाबपोश दो झपटमार एक युवक से फोन छीनकर फरार हो गए। युवक अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, रास्ते में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


मूलरूप से सहारनपुर के गांव लुंडरा निवासी आकाश ने बताया कि वह हाल में पानीपत के गांव छाजपुर कलां में रहता है। वह केके फैक्टरी में काम करता है। वह शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे छाजपुर कला से चौटाला रोड पर फैक्टरी जाने के लिए निकला था। जब वह पौने नौ बजे शिव मंदिर चौक के पास पहुंचा तो उसके फोन पर साथी का फोन आया। वह फोन सुन ही रहा था कि इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपी आते ही उससे फोन छीनकर बापौली की तरफ भाग गए। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed