{"_id":"66591d91f8cdab30d9065767","slug":"two-arrested-for-deadly-attack-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118937-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन ने सैनी कॉलोनी में युवक को अगवाकर उस पर हमला करने के दो आरोपियों को कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बुधवार रात को विक्की निवासी जगदीश कॉलोनी व आकाश उर्फ अक्कू निवासी इंसार बाजार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने वार्ड 11 निवासी अपने साथी आरोपी अभय व राहुल उर्फ झटका व दीपा से साथ मिलकर 26 मार्च को रोहित निवासी सैनी कॉलोनी को अगवा कर उस पर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ दिन पहले रोहित की अभय के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में अभय ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने विक्की व आकाश को गिरफ्तार किया है।