फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused who spread terror by firing in the air are on production warrant

Panipat News: हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused who spread terror by firing in the air are on production warrant
पानीपत। खोजकीपुर कलां में सात मार्च की देर शाम गांव निवासी बबलू के घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। दोनों आरोपी अवैध हथियार के अन्य मामले में जेल में बंद थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार को सीआईए पहले ही बरामद कर चुकी है। बापौली थाना प्रभारी एसआई अतर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान बापौली गांव निवासी आरोपी वाजिद व गोयला खुर्द निवासी नितिन उर्फ बिल्ला के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि फरवरी में वाजिद की खोजकीपुर कलां गांव निवासी बबलू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद दोनों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी आरोपी वाजिद बबलू से रंजिश रखे हुए था। सात मार्च को आरोपी वाजिद व नितिन खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों ने योजना बनाई और एक बाइक सवार होकर गांव खोजकीपुर में बबलू के घर के बाहर पहुचें जहां डर का माहौल पैदा करने के लिए देसी पिस्तौल से एक हवाई फायर कर वहा से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed