{"_id":"6225133f7ecb2606bb01e275","slug":"two-accused-arrested-in-the-theft-of-18-lakhs-from-the-house-of-a-junk-dealer-panipat-news-knl101069065","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ कारोबारी के घर से हुई 18 लाख की चोरी में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ कारोबारी के घर से हुई 18 लाख की चोरी में दो आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। शास्त्री कॉलोनी में भाई की शादी में गए कबाड़ व धागा कारोबारी के घर से नकदी और जेवर समेत 18 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को नाइन डोमिनेशन अभियान के दौरान काबू कर लिया। आरोपियों से एक लाख रुपये नकद और गहनों को बरामद कर उन्हें रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार व एसपी शशांक कुमार सावन के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने बीती रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया था। इस दौरान सीआईए-टू ने सेक्टर 11-12 में गंदा नाला के पास से दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक मार्च की रात शास्त्री कॉलोनी में एक मकान से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित घर का कीमती सामान और अन्य जरूरी कागजात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपियों ने अपनी पहचान कश्यप कॉलोनी निवासी विक्की और हिमाचल प्रदेश के लदवा निवासी राजेश उर्फ बांदरी के रूप में बताई। आरोपी राजेश का पहले ही अपराधिक रिकॉर्ड रहा है, उस पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
आरोपियों से एक लाख दो हजार की नकदी, एक गोल्डन कलर का गले हार, एक सफेद नगीना लगा हार, एक सफेद नगीना लगा हुआ डोरी में जड़ा हुआ हार, दो सफेद नगीने लगे हुए कान के टॉप्स, तीन नगीने लगी हुई हाथ की आंगूठियां, एक कान का नगीना लगा हुआ टॉप्स, एक चांदी जैसी दिखने वाली गले की बारीक चेन, दो डोरे में बंधे हुए गले के गलसरी नुमा हार, एक चाकूनुमा बाइक की बनवाई गई चाबी, एक अलमीरा जैसी चाबी, एक डेबिट कार्ड, एक बैंक की पासबुक बरामद हुई है।
विज्ञापन
यह था मामला:
मूलरूप से जींद के पिल्लूखेड़ा निवासी धर्मपाल ने बताया था कि वह पिछले 20 वर्ष से पानीपत की शास्त्री कॉलोनी में रहते हैं। उसका कबाड़ का कारोबार है। शिव नगर निवासी सबसे छोटे भाई अशोक की एक मार्च को शादी थी। इसमें बेटे सचिन और बेटी पूजा के साथ वहां पर गए थे। रात करीब 12:40 बजे लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक सामान बिखरा था। सामान चेक करने पर कुल 12 लाख रुपये नकदी और छह लाख कीमत के जेवर (चेन, बाली, अंगूठी आदि) चोरी मिले।
धागा फैक्टरी में चोरी करने घुसे आरोपी को लेबर ने पकड़ा
पानीपत। आजाद नगर में एक हैंडलूम फैक्टरी से धागा चोरी करते हुए एक आरोपी को लेबर ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया और उसके खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
आजाद नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उनकी बालाजी पार्क में उनकी हैंडलूम की फैक्टरी है। वहां कई बार धागे की चोरी हो चुकी है, जिनकी सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्डिंग उनके पास है। आरोपी युवक शनिवार को चोरी करने के लिए दोबारा आया, लेकिन इस बार उसे लेबर ने पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।