फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Twenty villages

Panipat News: अंसल, एल्डिको और सेक्टर-18 समेत शहर से सटे 20 गांव व कॉलोनियां निगम में होंगी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Twenty villages
शहर के नए परीसिमन को लेकर अ​धिकारियों के साथ चर्चा करते मयेर कोमल सैनी। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की सीमा का विस्तार करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित परिसीमन में अंसल, एल्डिको, सेक्टर-18 के बचे हुए हिस्से और शहर से सटे 20 गांवों व उनसे लगती कॉलोनियों को निगम क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है। गांवों को निगम सीमा में लेने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत का प्रस्ताव लिया जाएगा। पिछली बार निजामपुर गांव में हुए विरोध को देखते हुए निगम इस बार प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरत रहा है।
सीमा विस्तार के बाद वर्ष 2041 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम का नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। मंगलवार को मेयर कोमल सैनी की अध्यक्षता में महापौर कार्यालय में सीमा विस्तार के संबंध में अधिकारियों और पार्षदों की पहली बड़ी समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगम क्षेत्र के बाहरी हिस्सों से जुड़े पांच पार्षद, जिला नगर योजनाकार, प्लानिंग ब्रांच के अधिकारी, संबंधित एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2010 और 2012 के बाद शहर के चारों तरफ हुए तेजी से शहरीकरण और वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर निगम सीमा के पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। मेयर ने कहा कि अंसल, एल्डिको, जीटी रोड और शहर की बाहरी सीमाओं से सटे औद्योगिक क्षेत्रों व आवासीय कॉलोनियों का तेजी से विस्तार हुआ है। निगम सीमा से बाहर होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद इन इलाकों में स्वच्छ पेयजल, पक्की सड़कें, सीवरेज, एलईडी स्ट्रीट लाइट और घर-घर कचरा उठाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को वर्तमान निगम क्षेत्र, विकसित कॉलोनियों और आसपास के गांवों की मैपिंग कर विस्तृत तकनीकी एवं व्यावहारिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के आधार पर सीमा विस्तार की आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

बाबतपुर से आगे बढ़ेगी नगर निगम की सीमा
निगम की सीमा उत्तर दिशा में बाबरपुर से आगे तक बढ़ाने की तैयारी है। निजामपुर और शिमला मौलाना से प्रस्ताव मांगा जाएगा। पूर्व दिशा में एल्डिको, अंसल और सेक्टर-18 के बचे हुए हिस्से के साथ बरसत रोड की कई कॉलोनियों को शामिल किया जाएगा। इसके आगे कुटानी रोड, बबैल रोड और सनौली रोड की कॉलोनियों को भी निगम सीमा में लेने का प्रस्ताव है। सेक्टर-25 की तरफ रिसालू गांव तक क्षेत्र को शामिल करने की तैयारी है। दक्षिण दिशा में सिवाह गांव के सामने जीटी रोड से पार्क अस्पताल तक का क्षेत्र निगम में शामिल किया जा सकता है। पश्चिम दिशा में बिंझौल, शोंधापुर की नेताजी कॉलोनी, असंध रोड स्थित सौदापुर और आगे गढ़ी सिकंदरपुर गांव को शामिल करने का प्रस्ताव है। काबड़ी रोड से लगती कई कॉलोनियों को भी सीमा विस्तार में शामिल किया जाएगा।

सीमा विस्तार से शहर को मिलेंगे ये प्रमुख लाभ
n
बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण : बाहरी इलाकों में पक्की सड़कों का निर्माण, बड़े नालों की सफाई और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम प्राथमिकता से होगा।
n
सीवरेज व पेयजल नेटवर्क : जीटी रोड व बाहरी सीमाओं से सटे क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खत्म होगी और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा।
n
सफाई एवं डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन : नए इलाकों में नगर निगम की सफाई व्यवस्था लागू होगी, जिससे कचरा प्रबंधन बेहतर होगा।
n
मास्टर प्लान के तहत नियंत्रित विकास : योजनाकार विभाग के जरिए अनियंत्रित निर्माण पर अंकुश लगेगा और पानीपत का विकास एक तय मास्टर प्लान के तहत होगा।

शहर से लगती कॉलोनियों और गांवों को निगम सीमा में शामिल करने के हुई बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। मैपिंग और तकनीकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद सीमा विस्तार की आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। -कोमल सैनी, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed