{"_id":"ee0ded88c59da2fd6de86c77454d6a9b","slug":"twelve-fines","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने पर बारह को जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने पर बारह को जुर्माना
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाना 12 यात्रियों को महंगा पड़ा। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने विशेष अभियान चला गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर सौ से पांच सौ रुपये तक जुर्माना वसूला।
रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर मेें सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया। अधिकारियोें ने बताया कि वैसे तो आरपीएफ, थाना की टीम ही स्टेशन परिसर में कई तरह के जांच अभियान चलाती रहती है, लेकिन रेलवे अधिकारी भी कभी कभार इस तरह के अभियान चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में जगह-जगह पर कूडे़दान रखे हैं। यात्री इनमें कूड़ा नहीं डालकर स्टेशन परिसर में ही फेंक देते हैं। इससे स्टेशन परिसर में गंदगी फैलती है। आला अधिकारियोें के आदेश मिलने के बाद स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
दिनभर गंदगी फैलाने पर अंकुश लगाते हुए सौ से पांच सौ रुपये तक जुर्माना वसूल किया। यात्रियोें को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह से गंदगी न फैलाए।